उन्नाव, अप्रैल 13 -- उन्नाव, संवाददाता। कोतवाली व स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान करोवन मोड़ के पास संदिग्ध कार रोक तलाशी ली। इस दौरान कार से करीब 50 किलो गांजा बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किए जाने का पुलिस टीम ने दावा किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।लाइन सभागार में एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी करोवन मोड़ के पास एक सफेद रंग की कार संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को सरोसी जाने वाले मार्ग की ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन आगे मैनीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से कार को रुकना पड़ा। पुलिस न...