पटना, नवम्बर 26 -- महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की दस लाख महिलाओं के खाते में शुक्रवार को दस-दस हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की साढ़े नौ लाख और शहरी इलाकों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। ये सभी जीविका समूह से जुड़ी हैं। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। वहीं शेष बची महिलाओं के खाते में यह राशि 28 नवंबर को जाएगी। बता दें कि महिला रोजगार योजना के तहत दो तरह से आवेदन लिये गये हैं। इसमें ऑनलाइन मोड में शहरी क्षेत्र की महिलाओं से आवेदन लिये गये। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने ऑफलाइन आवेदन किया। अब तक पहले से जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिला है। अब उन महिलाओं के बैंक खाते में भी 10-10 हजार की राशि भेजी जाएगी जो हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.