फतेहपुर, अप्रैल 12 -- बिंदकी। भवानीपुर गांव का अधेड़ किसान विमल प्रजापति उर्फ बड़कू का शव मिलने के बाद से परिजनों से लेकर ग्रामीणों तक में पुलिसिया कार्यशैली पर रोष बढ़ा है। दस लाख की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा के तहत हत्या या सुसाइड का सवाल गहराता जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार मानकर कार्रवाई बढ़ाने की राह देख रही है। भवानीपुर का अधेड़ किसान गांव में बटाई और खुद के पांच बिस्वा जमीन पर खेती और घर में पशुपालन करके घर की जीविका चलाता था। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है और बड़ा पुत्र रंजीत विदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। छोटे बेटे सुजीत को नौकरी में देखना चाहता था। गांव और पड़ोसी गांव के कुछ लोगों द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक साल पूर्व दस लाख से अधिक की रकम ऐंठ ली गई थी। जिसके एवज में आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.