दस लाख गरीब परिवारों के घरों पर लगेंगे सोलर
पटना, जून 12 -- राज्य के गरीबों के घरों पर सोलर प्लेट लगाने की योजना 14 जून से शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसकी शुरुआत करेंगे। इस साल राज्य के 10 लाख गरीब परिवारों (कुटीर ज्योति उपभोक्तओं) के घर की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप लगेंगी। शुरुआत 2.50 लाख गरीब परिवारों की छतों पर सोलर लगाने से होगी। ढाई लाख परिवारों के घरों पर सोलर लगाने में 1512 करोड़ की राशि खर्च होगी। पीएम सूर्यघर योजना के तहत इसका क्रियान्वयन हेागा। ऊर्जा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। एक घर की छत पर लगे सोलर रूफटॉप से 1.1 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। यह भी पढ़ें- दस लाख गरीब परिवारों के घरों पर लगेंगे सोलर ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बताया कि अगले दो साल में 58 लाख गरीब परिवारों की घरों के छतों पर सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य है। एक परिवार के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.