दस लाख के प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ तीन तस्कर दबोचे
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर थाना बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सीरप की खरीद फरोख्त करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 24 पेटी कार्टन, जिसमें 2845 शीशियां बरामद हुई है। बरामद कफ सीरप की कीमत लगभग दस लाख रुपये है। आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये नगद व कार बरामद की है। आरोपी कफ सीरप गाजियाबाद से खरीदकर उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। गिरोह में शामिल एक आरोपी फरार है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 'ऑपरेशन सवेरा' के अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को सूचना मिली कि प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सीरप की खरीद फरोख्त करने वाले तीन आरोपी बुढ़ाना कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित खंडहर के पास मौजूद है। बुढ़ाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अमजद निवासी किला परीक्षितगढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.