उरई, सितम्बर 4 -- उरई। संवाददाता करीब एक सप्ताह पहले आटा में मेमू टे्रन में चढ़ते वक्त महिला यात्री के दस लाख के जेवरात पार होने के मामले में रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को कई बिंदुओं पर जांच की। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने थाने बुलाकर पीड़िता भाई के बयान के अलावा ई रिक्शा से साथ बैठकर आए लोगों से भी पूछताछ की गई।बीती 30 अगस्त को आटा के पिपराया गांव निवासी आकांक्षा के मेमू टे्रन में बैठते समय बैग से दस लाख के जेवरात पार हो गए थे। इसमें पांच हजार रुपये नगद भी थे। घटना के बाद से रेलवे पुलिस आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबाबू शुक्ला के साथ पता लगाने के लिए जुटी हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे की खबरें -(A) शुक्रवार को जीआरपी थाने में पीड़ित महिला के भाई के साथ उन लोगों के बयान भी लिए गए, जो ई रिक्शा में साथ बैठकर आए हुए थे। जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी का कहना है ...