मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दस लाख रुपए की कीमत के गंाजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से एक आल्टो कार व 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान गंाव धंधेडा की तरफ से आ रही एक आल्टो कार को रोकने का प्रयास किया। कार चालक ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस घेराबंदी कार को रोक लिया। पुलिस ने कार सवार मुसलमीन निवासी गांव भैसरहेडी थाना छपार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की कार से 20 किलो 600 ग्राम गंाजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गयी है। पुलिस ने गिरफ्तार आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.