गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में जालसाजों ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर दस लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर एक लाख सात हजार रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फाजिलपुर बादली निवासी पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी मानेसर की एक कंपनी में काम करता है। 28 दिसंबर को सुबह करीब दस बजे उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को राजकुमार बताते हुए कहा कि उसकी 10 लाख रुपये की केबीसी लॉटरी लगी है। ठग ने राजेश को विकल्प दिया कि वह या तो Rs.दस लाख नगद ले सकता है या फिर उसी कीमत की टाटा नेक्सन गाड़ी।पीड़ित ने बताया कि वह ठगों की बातों में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.