संभल, अप्रैल 26 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे के परिजनों ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को दूल्हा व उसके परिजन बारात लेकर नहीं पहुंचे। ऐसे में दुल्हन सजी बैठी रह गई और तमाम मेहमान बारात का इंतजार करते रह गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी कुंदरकी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जमापुर में तय की थी। रिश्ता तय होने के समय लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर दूल्हे के परिवार को नकद राशि, जेवर और अन्य सामान मिलाकर करीब ढाई लाख रुपये दिए थे। यह भी पढ़ें- दुल्हन पर नजर डालते ही अस्पताल पहुंच गया दूल्हा, जयमाल स्टेज पर हुआ बवाल, बाराती भी बुरी तरह फंसे शादी की तारीख 26 अप्रैल तय थी और घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार आ चुके थे,...