संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में हुई करीब दस लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम साबित हो रही है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो चोरों का सुराग लग सका है और न ही चोरी गया सामान बरामद हो पाया है, जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।पीड़ित गोरख के परिवार के अनुसार कुछ दिन पूर्व में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिए। यह भी पढ़ें- छोटा कादिलपुर में एक ही रात तीन घरों में चोरी चोरी गए सामान में हार, मांग टीका, तीन सोने की माला, झुमका, पायजेब, करधन, कीमती कपड़े सहित लगभग 60 हजार रुपये नगद शामिल हैं। पीड़ितों के मुताबिक कुल नुक...