दस मिनट तक तेंदुए से लड़ कर अपनी बकरी बचा लाया विनोद
इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर के मजरा नगला श्रीराम में बुधवार रात एक ग्रामीण अपनी बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। करीब 10 मिनट तक चले इस संघर्ष में ग्रामीण ने सिर्फ एक डंडे से तेंदुए को भगा दिया और अपनी बकरी को बचा लाया। हालांकि ग्रामीण और बकरी दोनों ही गंभीर घायल हो गए। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। पशु पालक विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार रात करीब तीन बजे बकरी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। टॉर्च जलाकर देखा तो एक तेंदुआ बकरी को मुंह में दबाये था। यह भी पढ़ें- बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला; हमले में 3 लोग घायल, गांव में पसरी दहशत पास ही पड़ा एक डंडा उठा मैंने बकरी को छुड़ाने का प्रयास किया। इसपर तेंदुए ने मुझपर हमला कर दिया। एक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.