अररिया, मई 12 -- अररिया, संवाददाता शेयर एंड मेक अवेयर के थीम के साथ मंगलवार को डीएम विनोद दुहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जहां आपदा प्रबंधन और जन-जागरूकता को लेकर स्वयंसेवकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक बिंदुओं पर अहम चर्चा हुई। वहीं ये जानकारी भी दी गई कि जिले में गुरुवार यानी 14 मई की शाम को ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल प्रस्तावित है। फिलहाल इसका अनुपालन जिले के केवल नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में किया जाएगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में डीएम ने सभी स्वयंसेवकों से कहा कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में आयोजित होने वाली आम सभाओं में सक्रिय रूप से भाग लेकर पंचायत वासियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति जागरूक करें। विशेष ...