मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। इस कमरतोड़ महंगाई में हम अपने बच्चों का पेट कैसे पाल रहे हैं, यह सिर्फ हमारा दिल ही जानता है। कभी पड़ोसियों से उधार मांगते हैं, तो कभी राशन वाले के आगे हाथ जोड़कर सामान लाते हैं। आखिर कब तक हमारे सब्र का इम्तेहान लिया जाएगा? यह दर्द उन 16 सफाई कर्मचारियों का है, जो मैनपुरी के सौ शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में दिन-रात सफाई व्यवस्था संभालते हैं। लखनऊ की संस्था सन फैसिलिटी के तहत तैनात इन कर्मचारियों को पिछले दस महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को गुड्डू, प्रदीप कुमार, विकास, गोविंद, रेनू, डॉली, नीलू, आशा, शशी, कमला, गौरव, बबलू और आशीष सहित सभी 16 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- कूड़ा वाहन चालकों और हेल्परों का प्रदर्शन अस्पताल में साफ-सफाई न होने से ...