गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र से मई 2025 में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी पर किशोरी के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने 28 मई 2025 को मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी नाबालिग भतीजी की जान-पहचान फिरोज अंसारी से थी। जब उन्होंने भतीजी को फिरोज से फोन पर बातचीत करते देखा तो उन्होंने मना भी किया। 26 मई 2025 को भतीजी दुकान पर सामान लेने गई और तब से लापता हो गई। उन्होंने फिरोज पर भतीजी को ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस 10 माह से दोनों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से फिरोज अंसारी के गाजियाबाद में अपने दोस्तों से मिलने के लिए आने की बात पता चली। सोमवार को पुलिस ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.