सहरसा, अप्रैल 27 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अतलखा आरसीडी सड़क से विराटपुर वैसा महादलित टोला तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य की समयावधि समाप्त हुए दस माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक इस महादलित टोला तक पहुंचने के लिए एक पक्की सड़क तक नसीब नहीं हो सकी। बारिश के छह महीनों में लोगों को कमरभर पानी पार कर आवागमन करना पड़ता है, जबकि गर्मी के दिनों में खेतों की मेड़ होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन जाती है। यह भी पढ़ें- रसूलपुर के बाल गांव में दस वर्षों से विवादित सड़क- नाले का निर्माण कार्य शुरू इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। वर्षों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.