फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। चौफेरवा में हुए ट्रिपल डेथ मामले में लापरवाही बरतने पर जिले से हटाए गए एसपी अनूप सिंह का दस माह का कार्यकाल विवादों में रहा। पूरे कार्यकाल के दौरान वह नेताओं, अधिकारियों और अधीनस्थों से कई बार उलझे। शासन में लगातार होती रही शिकायतों के बाद शनिवार को आखिरकार उन्हें जिले से हटाकर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध् कर दिया गया। छह मई 2025 को जिले के एसपी के रुप में कार्यभार संभालने वाले आईपीएस अनूप कुमार सिंह शुरुआती महीनों में तो अपनी सख्त मिजाजी के लिये जाने गए, लेकिन समय के साथ उनकी कार्यशैली विवादों में आती चली गई। फोन पर प्रयागराज जोन के एक अधिकारी से हुई उनकी बातचीत के चर्चे लखनऊ तक गूंजे। अधिकारी ने इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद से दोनों के बीच शुरु हुआ अदावत का सिलसिला तबादले की कार्रवाई तक जारी रहा।ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.