हमीरपुर, मार्च 29 -- बिवांर। छानी खुर्द गांव के जगमोहन कुशवाहा ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक दिल्ली में रहकर कंपनी में कार्य करता है। अपने साथी अंकित व शैलेंद्र के साथ नोएडा में रहता था। 13 फरवरी को बिना जानकारी दिए दिल्ली चला गया था। 10 मार्च को एसआई की परीक्षा देने के लिए प्रयागराज गया था। वापस आने पर उसके साथी अंकित ने फोन से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के रिश्तेदारियों में तलाश किए जाने पर सुराग नहीं लग रहा है। उसके मां पिता ने उसके अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मां के साथ आए पिता ने उसके गायब हो जाने की थाना में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामला बाहर का है। उसके मां पिता को नोएडा की थाना में तहरीर देने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...