भभुआ, फरवरी 28 -- वित्त विभाग के विशेष ने पत्र जारी कर दिया अधिकारी को दिया दिशा-निर्देश वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में अवैध निकासी पर अंकुश लगाने की है पहल (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-2026 समाप्ति की ओर है। विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित राशि की निकासी पर विशेष फोकस है। किसी योजना से संबंधित राशि अवैध तरीके से निकासी नहीं हो सके, इसपर वित्त विभाग और सरकार की पैनी नजर है। वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल ने डीएम नितिन कुमार सिंह व वरीय जिला कोषागार पदाधिकारी एनके सिंह को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर कोषागार में वेतन एवं पेंशन से संबंधित विपत्र पारित करने का निर्देश दिया है। विशेष सचिव द्वारा निर्देशित किया गया है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम माह में कोषागार में काफी...