अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे तथा दस महीने से लापता मजदूर की बरामदगी की गुहार लगाई। गांव निवासी ज्योति ने एसपी को बताया कि पति आशाराम पिछले दस महीने से लापता है। मजदूरी कराने की बात कहकर पड़ोसी गांव के लोग उन्हें साथ ले गए थे। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आए। आरोप लगाया कि उनके साथ गए लोगों से बात की तो उन्होंने कोई सही बात नहीं बताई। साथ ही गजरौला में चौकी के पास छोड़ने की बात कही। कहा कि गजरौला पुलिस के पास भी गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- दस महीने से लापता मजदूर को ढूंढने की लगाई गुहार एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...