दस महीने में 11 वकीलों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी
प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। सर्वोच्च न्यायालय के आवेदन पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं के सत्यापन में 11 वकीलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। पिछले साल अगस्त में शुरू हुई सत्यापन प्रक्रिया में अब तक 70 हजार से अधिक प्रमाणपत्रों का मिलान बोर्ड ऑफिस में उपलब्ध टेबुलेशन रजिस्टर (टीआर) से कराया जा चुका है। इनमें प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन जिलों के सर्वाधिक नौ प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी और बरेली के एक-एक वकील के 10वीं या 12वीं के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। वर्ष 1984 से पहले की परीक्षा के रिकॉर्ड की जांच यूपी बोर्ड मुख्यालय में हो रही है जबकि 1984 के बाद के शैक्षिक अभिलेख प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों में सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.