दस महीने पहले हुई शादी, अब प्रेमिका से करना चाहता था दूसरी शादी
मेरठ, जुलाई 18 -- शादी के महज दस महीने बाद दूसरी शादी की जिद में एक युवक ने विवाहेतर संबंध को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। प्रेमिका के शादी से साफ इनकार करने पर आरोपी ने पहले बीच सड़क उसके साथ मारपीट की और फिर तमंचे से दो राउंड फायर कर दिए। दूसरी गोली युवती के सिर के पास कान के निकट लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गड्ढे वाली मस्जिद नावासी आरोपी कैफ उर्फ बल्लू की शादी दस महीने पहले अपने मामा की बेटी से हुई थी। शादी के बाद कैफ ने एक अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग किया और दूसरी शादी करने की बात कहने लगी। युवती ने इनकार कर दिया, जिसके बाद गुरुवार देर रात आरोपी ने दिल्ली रोड के पास से युवती का पीछा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.