चंदौली, मई 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना पुलिस ने मंगलवार की भोर में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तस्कर रात के अंधेरे में खेत और मेड़ के रास्ते पैदल पशुओं को बिहार ले जा रहे थे।थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को वध के लिए बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खखड़ा ग्राम के पास घेराबंदी कर दस मवेशी सहित एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूंसी गांव निवासी गुड्डू सोनकर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही पशु तस्करी सहित गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्...