देवघर, फरवरी 28 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सीआईबी टीम ने कार्रवाई करते हुए दस बोतल विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार टीम हावड़ा-मोकामा ट्रेन में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध यात्री पर नजर पड़ी, जो पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिला अंतर्गत सलमपुर थाना क्षेत्र के पहाड़गोरा गांव का निवासी भोला सिंह बताया गया है। संदेह होने पर पुलिस ने उसके थैले की तलाशी ली। जांच के क्रम में थैले से दस बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जप्त शराब के साथ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...