देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को मेहुवाला माफी, निकट ईंट भट्टा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। मंगलवार को मौके पर पहुंची टीम ने श्रीराम इन्क्लेव में करीब दस बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग का काम रुकवाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता विजय रावत, अवर अभियंता मुनेश राणा और सुपरवाइजर टीम में शामिल रहे। इन दिनों पलटन बाजार, घंटाघर के आसपास और अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माण के मामले सामने आ रहे हैं। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने समस्त सेक्टरों के अधिकारियों को अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- देहरादून में नई आवासीय योजनाएं, सस्ते प्लॉट और मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा MDDA
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.