अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर होने वाली बैठकें नाम मात्र की लिए की जाती हैं। इन बैठकों से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं किया जाता। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक में देखने को मिला। सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष विजय की सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में गंगीरी ब्लॉक के बाबूपुर गांव के किसान चौ. नवाब सिंह ने आवारा पशुओं द्वारा फसल नुकसान की शिकायत रखी। उनकी शिकायत को हर बार की तरह लेकर समाधान का आश्वासन दिया गया। किसान का कहना था कि वह पिछली दस बैठकों में इस समस्या को रखते आ रहे हैं। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। गांव बाबूपुर, पिपलोई, सुरहरा, चौसई समेत एक दर्जन से अधिक गांव हैं, जाहं पर आव...