मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। जिले के दस फीसदी मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों के लिए जारी की गई नोटिस का अब भी निस्तारण नहीं हो पाया है। ऐसे मतदाता बीएलओ के लिए सिर दर्द साबित हो रहे हैं। ऐसे मतदाताओं के दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए अब बीएलओ घर-घर पहुंचकर मामले का 27 मार्च तक निस्तारण करेंगे, जिससे मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सके। पुनरीक्षण अभियान के तहत तीन लाख 42 हजार 784 मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। इनमें 34 हजार 278 ऐसे मतदाता है जिन्होंने अबतक बीएलओ के पास अपना अभिलेख ही नहीं जमा किया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख दस हजार तीन सौ है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए गए गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 53 हजार 833 मतदाता मृत पाए गए। इसके अलावा एक लाख 69 हजार 275 मतदाता...