दस फीसदी तक बढ़ा मालवाहक वाहनों का किराया
रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि का असर अब मालवाहक वाहनों के किराए पर भी दिखने लगा है। ईंधन महंगा होने के कारण माल ढुलाई का किराया पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ गया है। इसके चलते विभिन्न सामग्रियों की ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका असर बाजार पर भी पड़ने लगा है। मालवाहक वाहन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के अनुसार, छोटे मालवाहक ऑटो से लेकर बड़े ट्रकों तक सभी श्रेणी के वाहनों के किराए में वृद्धि की गई है। यह नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सुनील सिंह चौहान ने बताया कि मालवाहक ऑटो, 407, टाटा टर्बो, छह चक्का, 10 चक्का, 14 चक्का समेत अन्य बड़े वाहनों के किराए में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल 0.87 रुपये और डीजल 0.91 रुपये हुआ महंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.