दस नामजद अभी फरार, बस संचालन की वैधता की होगी जांच
बरेली, जून 7 -- दिल्ली रूट पर बस संचालन के वर्चस्व में मंगलवार रात शाहजहांपुर के दो ट्रांसपोर्टर गुटों के बीच हाईवे पर फायरिंग के मामले में दस नामजद आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। वहीं, बरेली पुलिस शाहजहांपुर के आरटीओ को पत्र लिखकर बस संचालन की बैधता की जांच कराएगी। बता दें कि शाहजहांपुर में सदर बाजार की रामनगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी का निगोही से दिल्ली के बीच बस संचालन का पुराना काम है। मंगलवार को इसी रूट पर निगोही के गांव राघवपुर निवासी मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू ने बस संचालन शुरू कराया तो दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में दो पर 25, चार पर 10 हजार का इनाम मिलक में उनकी बसों के बीच टक्कर के बाद फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा और भोजीपुरा ओवरब्रिज के पास फायरिंग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.