मुरादाबाद, जून 10 -- संवेदना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संस्कार शिविर का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और विशिष्ट अतिथि स्वामी कृष्णदेव झा, मेजर (डॉ.) मीनू मेहरोत्रा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। एसपी सिटी ने कहा कि बच्चों को बचपन से नैतिक शिक्षा देना आवश्यक है। स्वामी कृष्णदेव झा ने कहा कि संस्कार बच्चों के लिए जीवनभर का सुरक्षा कवच हैं। सीमा शर्मा ने माता को बच्चे की प्रथम गुरु बताते हुए रामचरितमानस के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। संचालन पलक व दीक्षा ने किया। प्रधानाचार्या श्रुति गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- दस दिवसीय संस्कार शिविर का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...