दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सड़क सुरक्षा की मिली जानकारी
कोडरमा, सितम्बर 18 -- झुमरी तिलैया। बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में नागरिक जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह शिविर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू, कीर्ति चक्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.