पूर्णिया, जून 14 -- केनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत चम्पानगर के दुर्गा मंदिर परिसर में 13 से 22 जून तक आयोजित दस दिवसीय राम कथा एवं शिव कथा के आयोजन को लेकर वृन्दावन के कथावाचक नारायण दासजी महाराज के सानिध्य में कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गाजेबाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गई। जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर गंगासागर पोखर घाट पहुंची। वहां से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। मौके पर कथा वाचक नारायण दासजी महाराज के अनुयायी गोविन्द दासजी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कथा का एक शब्द भी लोग श्रवण कर लें तो जीवन धन्य होता है। यह मानव को विषम परिस्थिति में भी जीवन जीने की राह दिखाता है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.