शामली, जून 22 -- बाबरी। महर्षि दयानन्द गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज, भाजू में आयोजित आर्यवीर दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन वैदिक परंपराओं, योग प्रशिक्षण एवं वैचारिक सत्रों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रातःकाल जागरण मंत्र व योग गुरुओं द्वारा सीटी बजाकर आर्यवीरो क़ो जगाया गया,दैनिक क्रियाओ के बाद कॉलेज परिसर में एक दैनिक वैदिक यज्ञ आ आयोजन हुआ, जिसमें यजमान के रूप में राजवीर सिंह भौरा तथा पुरोहित के रूप में राजवीर सिंह शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के माध्यम से उपस्थित आर्यवीरों एवं शिक्षकों को वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में धर्म की भूमिका का संदेश दिया गया।इसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता पंकज कुमार आर्य ने...