पिथौरागढ़, मार्च 25 -- बेरीनाग। नगर में सूचना प्रौद्योगिकी विकास ऐजेंसी आईटीडीए की ओर से दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, दायित्वधारी नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, दर्पण कुमार,एसडीएम खुशबू पाण्डेय, तहसीलदार वतन गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी नवीन तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान रहे। इस दौरान प्रशिक्षक रत्नाकर पाण्डेय, मेघा, प्रिया, अंषुल राज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए महिला मंगलदल, युवक मंगल दल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...