सोनभद्र, मार्च 31 -- म्योरपुर। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के सीएसआर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उड़ान सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सोन प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ म्योरपुर ब्लॉक में 10 दिवसीय जुट बैग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान एलएसबी अधिकारी श्रीश त्रिपाठी व बीएमएम सुभाष के माध्यम से 35 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के अधिकारी चांदनी निर्मल, अर्चना तिवारी, ट्रेनर बेबी खान, उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मनीष गर्ग, इकाई प्रमुख, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी है। राजीव दुबे, मानव संसाधन प्रमुख, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट ने कहा कि महिलाओं ...