गंगापार, अगस्त 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दस दिवसीय गणेशोत्सव के लिए पूजन समिति की बैठक कर तैयारियां पर चर्चा की गई। मांडा खास में पिछले कई वर्षों से श्री गणपति पूजनोत्सव समिति की ओर से बड़े ही धूमधाम से गणपति महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी 27 अगस्त से पांच सितंबर तक दस दिवसीय गणेशोत्सव समिति की ओर से मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष व मुख्य यजमान विशाल द्विवेदी ने जानकारी दी कि भगवान गणेश हमारे हिन्दू धर्म के प्रथम पूज्य भगवान हैं और जीवन में आने वाले सभी विघ्नों को दूर करते हैं, इसलिये पूरे दस दिन हम सभी ग्रामवासी जनकल्याण की भावना से पूजा अर्चना करके सभी प्राणियों के लिए भगवान गणेश जी से निर्विघ्न और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगते हैं। बैठक में समिति के संरक्षक विजय शंकर द्विवेदी, अधिवक्ता अतुल वैभव द्विवेदी, सत्यव्रत चतुर्वेदी गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.