दस दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारम्भ
बांदा, जून 2 -- बांदा। कलार्पण भारत संस्था द्वारा आयोजित दस दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारम्भ नटराज संगीत महाविद्यालय में किया गया। कार्यशाला का दिल्ली से पधारीं नृत्य प्रशिक्षिका सुश्री गौरी गोयल, बनारस घराने के ख्याति प्राप्त तबला वादक पं. प्रभाकर पाण्डेय (दिल्ली) तथा सारंगी वादक शिवशंकर आदि ने किया। प्रथम दिवस की कार्यशाला में नृत्यांगना गौरी गोयल ने 55 छात्राओं को कथक की बारीकियों, हस्त मुद्राओं एवं एक नृत्यकार के गुणों व दोषों से भली-भांति परिचित कराया। प्राचार्या अनुराधा सिंह, उरई से पधारे राष्ट्रीय संगठन मंत्री कलार्पण दिगम्बर नारायण तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सक्सेना, जिलाध्यक्ष बांदा नीरजा सोनी और क्षेत्रीय सदस्य किरण सेठी,कार्यशाला संयोजक राजेन्द्र साहू, कार्यालय प्रभारी जे.सी. आचार्य, आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.