रुद्रपुर, जनवरी 2 -- गदरपुर, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व और समिति की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुमाऊं व गढ़वाली की गौरवशाली परम्परा और संस्कृति मंच पर जीवित हो उठी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तृति पर दर्शक खूब थिरके। शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुंबर, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या, सचिव मनोज कुमार कांडपाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों और छोलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.