बांदा, जून 6 -- पैलानी। पैलानी तहसील के नादादेव,मरोली, शंकरपूरवा , पडोहरा गांव में लगातार आंधी तूफान के चलते 10 दिनों से लाइट न आने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण सत्यम चौहान ,आलोक सिंह, विक्रम, कोमल, विचित्रबीर, अलोक ग्रामीण उपजिलाधिकारी के चौखट पर पहुंचकर बताया कि लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद तुरीनाला नादादेव के पास 25 खंभे टूटे पड़े हुए हैं। जिसके चलते 10 दिन से लाइट नहीं आ पा रही है जिससे चार गांव इस लाइट से जुड़े हुए हैं।मवेशी प्यासे मर रहे हैं। लोगों को पानी नहीं मिल रहा लोगों घरों में बिजली नहीं आ रही है। अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है जिसके चलते उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा ने तुरंत ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...