बरेली, मई 11 -- भमोरा।बिजली उपकेंद्र से संचालित सिरोही फीडर से नौ गांवों को मिलने वाली बिजली दस दिन से नहीं आ रही है, जिससे किसानों की सब्जी की फसलें सूख रहीं हैं।सिरोही के शिक्षक राजेश कुमार शर्मा ने एक्स पर शिकायत करते हुए लिखा है कि भमोरा बिजली उपकेंद्र के फीडर से क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों में बिजली की सप्लाई की जाती है। एक मई से बिजली की सप्लाई नहीं आई, जिससे किसानों के खेतों में खड़ी सब्जी की फसलें सूख रही हैं। शिक्षक ने बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया है। कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- 12 दिन से अंधेरे में है हजारों की आबादी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...