हाथरस, मई 22 -- हाथरस। गर्मी के मौसम में भी शहर के लोगों के पेयजल के लिए मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। इसका खामियांजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को वार्ड संख्या 34 व वार्ड सात के इलाके के लोग रमनपुर स्थित पालिका पहुंचे। पेजयल की समस्या को दूर करने की मांग की। अधिकारियों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और सात के रमनपुर इलाके में पिछले करीब दस दिनों से पानी की सप्लाई बाधित। स्थानीय लोगों का कहना था कि लगातार कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण पीने के पानी से लेकर नहाने और घरेलू कार्यों तक में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेश लोगों ...