मैनपुरी, मई 26 -- बरनाहल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम चंदीकरा में डीपी जलने से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से सबमर्सिबल नहीं चल पा रही है जिससे ग्रामीण पानी को तरस गए हैं। ग्रामीण भीषण गर्मी में बिजली कटौती से पहले से ही परेशान हैं। ग्राम चंदीकारा में 10 दिन से डीपी खराब होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण आनंद दुबे बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी डीपी नहीं बदली गई है। जिससे गांव में पानी की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीण अमरपाल ने बताया कि सब स्टेशन पर समस्या को बताया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- शहर में बिजली संकट से रेस्टोरेंट, दवा दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें बिजली न होने से बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बिजली सप्लाई जल्द ही सुचारू नहीं हुई तो लोग स...