आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी 56 वर्षीय श्यामप्रीत 10 दिन पूर्व घर से निकले थे। तभी से वे लापता हैं। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे हैं। उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। भाई रामप्रीत ने अहरौला थाना में रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि इस उसके भाई श्यामप्रीत की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनकी दवा चल रही है। नाते-रिश्तेदारों के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की तहरीर थाने पर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...