कौशाम्बी, मई 9 -- हरी सब्जियों का दाम अचानक गिर गया है। जिस मौसम में सब्जियों का रेट लोगों को चौंकाता था, उसी मौसम में सब्जी का रेट गिरा है। इससे किसान परेशान हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि पैदावार अधिक होने की वजह से दाम नीचे गिरा है। इसको लेकर किसान सबसे ज्यादा चिंतित है। सब्जियों का दाम तेजी से नीचे गिर रहा है। हरी मिर्च, कद्दू, भिंडी, करेला के दामों में आई गिरावट ने जहां ग्राहकों को सुकून दिया है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि अबकी पैदावार अच्छी है। मौसम में आए बदलाव की भी वजह से सब्जियों का दाम गिरा है। यह भी पढ़ें- मौसम की मार से आम की पैदावार में आयी गिरावट दस दिन पहले इन्हीं सब्जियों का दाम दो गुना था, लेकिन अब रेट नीचे की ओर गिर रहा है। इसको लेकर आढ़ती भी हैरान हैं। हालांकि थोक का कारोबार करने वालों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.