मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम नगर भवन में नगर आयुक्त, एसडीओ, एसडीपीओ, ट्रैफिक डीएसपी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगम को कांवरिया मार्ग, कांवरियों के आवासन स्थल से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर व मेला क्षेत्र में सफाई, जलापूर्ति, शौचालय आदि की व्यवस्था को समय पर पूरा करने को कहा गया। इसको लेकर निगम के अधिकारियों को अगले 10 दिनों में रामदयालु से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर और अन्य संबंधित स्थलों का जायजा लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।कांवरिया मांर्ग पर खुले नालों के खतरे को देखते हुए खासकर अघोरिया बाजार से आमगोला के बीच नाले के ऊपर स्लैब रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। निगम के अलावा अन्य महकमों को भी ...