दस दिन में मत्स्य योजनाओं के आए 87 आवेदन
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के तहत मत्स्य विभाग की ओर से 8 जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून हैं। 18 जून तक 10 दिन में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में कुल 43 आवेदन एवं निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 44 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इच्छुक आवेदकों को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। योजनाओं का विवरण, पात्रता और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 28 तक करें आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.