नोएडा, जुलाई 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू के नंबर तेजी से पंजीकृत हो रहे हैं। सीरीज जारी हुए लगभग दस दिन बीते हैं और पांच हजार से अधिक नंबर बुक हो गए हैं। इनमें आकर्षक-अति आकर्षक के अलावा सामान्य पसंदीदा नंबर भी शामिल हैं। निजी वाहनों की नई सीरीज के बुधवार शाम तक 5005 नंबर बुक हो गए थे। परिवहन विभाग के अनुसार जिस गति से नंबर बिक रहे हैं, उससे संभावना है कि अगले दस दिन में सीरीज खत्म हो जाएगी और नई सीरीज जारी होगी। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के लिए लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर प्रक्रिया कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- आकर्षक नंबरों के लिए आज से बोली लगेगी वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर बुक करने की प्रक्रिया भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जारी है। इसमें ...