दस दिन में दो बार बदला गया ट्रांसफार्मर फिर भी नहीं मिली आपूर्ति
देवरिया, जून 29 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भटनी क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित में लगा एक ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गया है। दस दिनों में दो बार ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद लोगों को दस मिनट भी आपूर्ति नहीं मिल पाई है। लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी लाइट न आने से खराब हो रहे हैं। विभागीय लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश भी है।
समस्या का विवरण भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर पक्के पुल पार करीब बीस परिवारों के लिए 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा है। करीब दस दिन पहले यह ट्रांसफार्मर गर्मी और लोड के कारण जल गया। विभागीय कर्मचारियों के प्रयास के बाद पांच दिन बाद रिपेयर ट्रांसफार्मर लाया गया, जो रात को केवल चार घंटे हिट होने के बाद कनेक्शन ही नहीं हो पाया। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार रिपेयर सेंटर से ही ट्रांसफार्मर खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.