रिषिकेष, मार्च 14 -- दस दिन के भीतर डोईवाला से दो दोपहिया वाहन चोरी हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सौरभ प्रजापति निवासी भानियावाला, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि 12 मार्च को बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद ही वह मौके से गायब मिली। वहीं, मनीष कुमार निवासी तरली जौलीग्रांट, डोईवाला ने बताया कि पांच मार्च को बुलट बाइक रात में घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन अगले दिन सुबह वह गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धारा में मुकदमें पंजीकृत कर लिए हैं। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञातों की पहचान के लिए घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.