अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा, संवाददाता। केंद्र सरकार ने सोमवार को दसवें दिन फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। 2.61 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ जिले में पेट्रोल के दाम अब 102.26 जबकि 2.71 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ डीजल के दाम 95.73 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़कर अब 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। डीजल अब दस दिन पहले तक बिक रहे पेट्रोल के दाम पर मिल रहा है। इससे आम लोगों समेत मिडिल क्लास को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ने से और ज्यादा मुसीबतें बढ़ेंगी। केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल, डीजल के दाम फिर से बढ़ा दिए। दस दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब सात-सात रुपये तक बढ़े हैं। सरकार ने इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये की बढ़ोतरी की। इसके बाद 19 मई को डीज...