लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- टीबी रोगियों की खोज और संक्रमण रोकने को गांव गांव टीम पहुंच रही है। टीम ने दस दिन में 2432 लोगों की एक्स-रे से जांच की है। इसमें संभावित मरीजों की गांव में एक्स-रे से जांच कर इलाज शुरू हो रहा है। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलारहा है। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, इसके प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आना, बलगम में खून आना, लगातार बुखार रहना, रात में पसीना आना, भूख कम लगना और तेजी से वजन घटना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्...